Bikaner Rajasthan

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

image description

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
बीकानेर। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने प्रधानमंत्री मोदी के देशनोक दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ तो पश्चिमी राजस्थान में भंयकर गर्मी व लू,से परेशान जनता बिजली-पानी के संकट से जुझ रही है दूसरी ओर भाजपा सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाए उन्हें और परेशान करने में लगी है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में स्थानीय नेताओं से भीड़ नहीं जुटा पाने के कारण सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और निजी स्कूलों को प्रशासनिक स्तर पर मौखिक व लिखित आदेश जारी कर भीड़ जुटाने के टारगेट तय कर दिए हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश और बीकानेर के इलाकों में विकास कार्य नहीं किए गए हैं अगर विकास कार्य और लोगों की समस्याओं निस्तारण किया गया होता तो इस तरह भीड़ जुटाने के लिए फरमान जारी नहीं करने पड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *