Bikaner Bikaner District

विशेष स्वच्छता अभियान आरंभ

विशेष स्वच्छता अभियान आरंभ
बीकानेर। पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के गत दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में मंगलवार से 10 दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत प्रथम दिवस में पंचायत समिति नोखा की 17 ग्राम पंचायत में, पंचायत समिति पोकरण की 18 ग्राम पंचायत में, पंचायत समिति लूणकरणसर की 30 ग्राम पंचायत में, पांचू की 15 ग्राम पंचायत में, कोलायत की 20 ग्राम पंचायत में, बीकानेर की 26 ग्राम पंचायत में, खाजूवाला की 22 ग्राम पंचायत में, श्रीडूंगरगढ़ की 25 ग्राम पंचायत में, बज्जू की 15 ग्राम पंचायत में, पुराने कचरे का निस्तारण किया गया। जिले की कुल 364 ग्राम पंचायत में से 170 ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य किया गया। तथा नालियों की एवं सड़कों की सफाई की गई अभियान के तहत जन सामान्य को प्लास्टिक के उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि आज से संचालित विशेष स्वच्छता अभियान जिले की समस्त 364 ग्राम पंचायत के सभी राजस्व गांव में चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न प्रचार प्रसार की गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिसमें जन सामान्य ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छता की गतिविधियों में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *