

जिला उद्योग संघ पदाधिकारियों ने स्व. रूघनाथ भाटी को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव हदा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, बसंत नौलखा, चंद्रप्रकाश नौलखा, विजय नौलखा, अरविन्द चौधरी एवं रवि पुगलिया ने स्व. रूघनाथ भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
