

माथुर को लाइफ टाइम वर्ल्ड अचीवर्स प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा
बीकानेर। रेडियो संग्रह एवं प्रसारण इतिहास के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिनेश माथुर को लाइफ टाइम वर्ल्ड अचीवर्स प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। माथुर ने रेडियो के इतिहास को संजोने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके पास 1250 से अधिक प्राचीन एवं दुर्लभ रेडियो का अनूठा संग्रह है, जिसे उन्होंने लंबे समय से संरक्षित कर रखा है। उनके इस संग्रह में रेडियो प्रसारण के इतिहास से जुड़ी अनेक दुर्लभ वस्तुएं शामिल हैं। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, रजत माथुर, देवेन्द्र शर्मा, पृथ्वी सिंह राठौड़, दीपक खत्री एवं गिरीश खत्री ने दिनेश माथुर का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनके योगदान की सराहना की।
