

सेवा योजना के 26वें सप्ताह में गोसेवा
बीकानेर। ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के तहत 26वें सप्ताह का सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर दो स्थानों पर गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरु श्री शांति गौशाला, मंडोली नगर, जालौर तथा मुरली मनोहर गौशाला में मूक गोवंश के लिए हरे चारे, गुड़ एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई। सेवा कार्य के दौरान गोवंश की सेवा एवं उनके लिए आवश्यक आहार उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर राजेश बोथरा, विजय बोथरा, पुखराज ललानी, गौतम पुगलिया, गौतम सिपानी, देवेन्द्र गोलछा, विनोद पारख, प्रसन चंद पारख, पलक पारख सहित अन्य उपस्थित रहे।
