Bikaner Bikaner District Rajasthan

विधायकों व गोचर संरक्षण प्रतिनिधि मंडल के मध्य हुई वार्ता

विधायकों व गोचर संरक्षण प्रतिनिधि मंडल के मध्य हुई वार्ता
बीकानेर। बीकानेर में गोचर-ओरण संरक्षण मुद्दा फिलहाल चरम पर है। हाल ही में बीकानेर के विधायकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से भी इस मामले में मुलाकात की गई थी। इसी मुलाकात में हुई वार्ता के बारे में गोचर ओरण संरक्षण संघ राजस्थान (बीकानेर) एवं अखिल भारतीय गोवंश, गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं अखिल भारतीय संत समिति के प्रतिनिधि मंडल को जानकारी देने के लिए सर्किट हाउस में सोमवार को एक मीटिंग आयोजित की गई। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा गोचर व ओरण मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं और सीएम की ओर से आश्वस्त किया गया है कि गोचर अपने मूल स्वरूप में ही रहेगी। सर्किट हाउस में आयोजित इस मीटिंग में विधायक सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सीएम से हुई वार्ता का ब्यौरा दिया। प्रत्युतर में राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि केवल भरोसा नहीं, ठोस निर्णय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बीडीए को गोचर उजाडऩे के निर्देश दिए हैं उसी प्रकार यह लिखित में दिया जाए कि भविष्य में भी कभी गोचर-ओरण भूमि से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *