

15 नूतन व प्राचीन प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा 8 फरवरी को
बीकानेर। 177 वर्ष प्राचीन जीर्णेद्धारोपरान्त नवनिर्मित त्रिशिखरीय शिखरबद्ध जिनालय में सांवलिया पार्श्वनाथ भगवान सहित 15 नूतन व प्राचीन प्रतिमाओं की अंजन शलाका-प्रतिष्ठा 8 फरवरी को सागर सूरी महाराज की निश्रा में होगी। पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से 8 फरवरी तक चलेगा। जिनालय का द्वार का उद्घाटन 9 फरवरी को होगा। उद्घाटन फौजराज बांठिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा। सूरिश्वरजी महाराज 4 फरवरी को नगर प्रवेश करेंगे।
