

देशभर में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 शाखाओं की होगी स्थापना
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट द्वारा आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का चतुर्मंगल शिलान्यास महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े पूर्व यूआईटी चौयरमेन महावीर रांका ने बताया कि पूरे भारत में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 से अधिक शाखाएं प्रारंभ होने का लक्ष्य रखा गया है। इसी शृंखला में प्रथम चार स्कूलों का शिलान्यास रविवार को श्रीडूंगरगढ़, गंगाशहर, नोखा एवं भुज में किया गया है। खास बात यह है कि उक्त चारों स्थानों पर 1.30 बजे एक साथ शिलान्यास किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण के पचासवें दीक्षा महोत्सव को चिरस्थाई विस्मरणीय बनाए रखने हेतु पर कल्याण परिषद ने तेरापंथी महासभा को आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल के नाम 108 स्कूलों की स्थापना की अनुमति प्रदान की। अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने बताया कि विद्यालयों का संचालन कोर कमेटी एवं स्थानीय कमेटी भी संचालित करेगी। वि
