Bikaner Bikaner District

हुसंगसर में विकसित कृषि संकल्प अभियान व वंदे गंगा कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण की ली शपथ

हुसंगसर में विकसित कृषि संकल्प अभियान व वंदे गंगा कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण की ली शपथ
बीकानेर। विकसित कृषि संकल्प अभियान व वंदे गंगा जल संरक्षण जन संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को हुसंगसर में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान में कृषि आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक श्री राजेन्द्र खीचड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सहायक निदेशक (कृषि उद्यानिकी) श्री मुकेश गहलोत ने ’वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं ग्राम पंचायत परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ. दयानंद, उपनिदेशक (उद्यान) डॉ. रेनू वर्मा, केवीके व सीआईएएच के वैज्ञानिक डॉ. केशव मेहरा और डॉ.मनमीत कौर ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कैलाश चौधरी ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को जागरूक किया और जल बचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। इस अवसर पर कृषि अधिकारी श्री रमेश भांभू, श्री लक्ष्मण सिंह शेखावत, श्री जोधराज कालिराणा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती रेखा जाटोलिया सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। सरपंच श्री शिव लाल भोभरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *