

चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण 9 से
बीकानेर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण बैच-2, नौ से 10 जून को इंडियन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूशन ऑफ़ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत ने बताया कि विभाग के निर्देशानसार वरिष्ठतम सुपरवाइजर्स या बीएलओ को जिला दल प्रभारी नियुक्त कर, समन्वय के लिए उत्तरदायित्व सौपा जाएगा। जिले के दल को 8 जून रात्रि तक निर्धारित आवास व्यवस्था पर रिपोर्टिग सुनिश्चित की जाएगी। समस्त चयनित बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल सभागार आईआईआईडीईएम पर प्रातः 08ः15 बजे पर उपस्थित रहेंगे।
