Bikaner Bikaner District Rajasthan

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: जलदाय विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: जलदाय विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम
बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय एवं वृत्त कार्यालय परिसर में गुरुवार को अधिकारियों-कर्मचारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने कहा कि हमें जल का संरक्षण व जल का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए।अधीक्षण अभियंता श्री खेम चंद सिंगारिया ने कहा कि हमें भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण, हरियालो राजस्थान, स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, गिरधारी लाल, अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह, अरुण सेठिया, प्रीतम मोदी, सहित क्षेत्रीय कार्यालय व वृत्त कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *