

नहर बंदी के दौरान जल आपूर्ति सुचारू रखने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसीई से की मुलाकात
बीकानेर। मोहन सुराणा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एडीशनल चीफ इंजीनियर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के राजेश राजपुरोहित से मुलाकात कर क्षेत्र में नहर बंदी के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नहर बंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने, अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने तथा लंबे समय से पानी चोरी कर रहे लोगों से कमर्शियल दरों पर भुगतान वसूलने की बात कही। इस दौरान श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।
