Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुस्तक पर ज्ञानवर्धक चर्चा

पुस्तक पर ज्ञानवर्धक चर्चा
बीकानेर। सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (जीएसटीटी) ने 15 अप्रैल को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘Redlines Redrawn – Operation Sindoor and India’s New Normal’नामक पुस्तक पर एक ज्ञानवर्धक चर्चा का आयोजन किया। जयपुर के सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, अकादमिक विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में इस चर्चा में शामिल हुए। इस चर्चा में पुस्तक के चार लेखकों में से तीन, मेजर जनरल (डॉ.) बिपिन बख्शी, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुणायत और ब्रिगेडियर अखिलेश भार्गव (सेवानिवृत्त) शामिल थे, जिन्होंने विषय पर अपने विचार सांझा किए। लेखकों ने 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर और भारत की वर्तमान नीतियों पर इसके प्रभाव का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने अपनी पुस्तक के सभी आठ चैप्टर्स का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार भारत ने अपनी रणनीतिक दृढ़ता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित एवं निरंतर संचालित आतंकवाद के लिए लागत और उसके परिणामों को बढ़ाने की अपनी नीति को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।। इस सेमिनार में श्रोताओं के साथ एक रोचक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *