Bikaner Bikaner District Rajasthan

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के नये पदाधिकारियों का अभिनंदन

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के नये पदाधिकारियों का अभिनंदन
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन की राजस्थान स्टेट यूनिट के नवनियुक्त महासचिव आर के शर्मा, कोषाध्यक्ष के एन जोशी एवं बीकानेर यूनिट के कार्यकारी महासचिव डी एल भटेजा का सीनियर सिटीजन मनोरंजन केन्द्र में संगठन के सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष एस एस जोशी ने कहा कि नये पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिन्हें वे निष्ठा के साथ निभाएंगे। भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए नलिन कुमार सारवाल एवं अविनाश गोयल का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एस पी सोबती, सी के शर्मा, सैयद मुश्ताक अली, आनन्द शुक्ला, माणक चंद सुथार, मांगी लाल सेवग, जी एस खत्री, चन्द्र शेखर आचार्य, आर एस कच्छावा, के के पारीक, जी के अग्रवाल, के आर उपाध्याय, नलिन कुमार सारवाल, अविनाश गोयल, वी के शर्मा एवं वी पी पाहुजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *