

डेलू का स्वागत, ग्रामीणों ने जताया गर्व
बीकानेर। काकड़ा गांव के होनहार युवा सुरेंद्र डेलू द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 138वीं रैंक प्राप्त करने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान रामकिशन गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) रामप्रताप बिश्नोई ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताया। इस मौके पर लूणाराम ठेकेदार, हंसराज फौजी, रामनिवास धायल, जेपी भादू, हरिराम भादू, रामस्वरूप खदाव, भीमसेन गोदारा, शिक्षक ओमप्रकाश भादू, ठेकेदार हरिराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, जीतूराम गोदारा, विजयपाल गोदारा, पृथ्वीराज गोदारा, रमेश गोदारा, मंजू डेलू, मनीषा गोदारा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सुरेंद्र डेलू की इस सफलता को पूरे गांव के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
