Bikaner Bikaner District Rajasthan

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में विकास व संगठन सुदृढ़ता पर मंथन

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में विकास व संगठन सुदृढ़ता पर मंथन
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक सेवगान बगेची में राधेश्याम सेवग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ऋतु शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में समाज की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजया शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्लों में महिला संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में एक मजबूत और सशक्त जुड़ाव स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर गणेश दास सेवग, निलेश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, बाबूलाल सेवग, बजरंग लाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक, आर.के. शर्मा, दयाशंकर शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, बनवारीलाल पांडे, हरीश भोजक एवं युवा साथी रितेश सेवग सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने और नई योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *