Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजनैतिक द्वेषता से किया गया है परिसीमन 

image description

राजनैतिक द्वेषता से किया गया है परिसीमन 
बीकानेर।  पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पंचायतीराज इकाइयों व नगर निकायों के परिसीमन की छूट देने के बाद बीकानेर जिले में विशेषकर श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई नवीन ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों में राजनैतिक द्वेषता व भेदभाव की नियत से कार्य किया गया है। पूर्व मंत्री भाटी ने कहा की विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के कई गांवों को नजदीक की ग्राम पंचायत से हटाकर दूर की ग्राम पंचायत में सम्मिलित किया गया है तथा काफी ग्राम पंचायतों को पुरानी नजदीक की पंचायत समितियों से हटाकर नवीन दूर की पंचायत समितियां जैसे बीकानेर ग्रामीण, कोलायत,  बीठनोक आदि में शामिल किया है, जो स्थानीय ग्रामीणों की सुविधाओं के अनुरूप नहीं है तथा प्रशासनिक दृष्टि से भी ग्रामीणों के साथ अन्याय किया गया है।
पूर्व मंत्री भाटी ने बताया की परिसीमन हमेशा ग्रामीणों की सुलभ पहुंच, उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता रहा है। जबकि इस बार परिसीमन सिर्फ राजनीति में कई वर्गों को कमजोर करने के हिसाब से, छोटे छोटे गांवों के ग्रामीणों को राजनीति का शिकार बनाकर दूर की ग्राम पंचायत में शामिल करना, जनभावना के अनुरूप कई ग्राम पंचायतें नहीं बनाना तथा कई ग्राम पंचायतों को दूर की पंचायत समितियों में शामिल करना आदि कई खामियां रखी गई है जो सरासर गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *