Bikaner Bikaner District Rajasthan

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में शिक्षा, जनगणना और राजनीतिक सहभागिता पर मंथन

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में शिक्षा, जनगणना और राजनीतिक सहभागिता पर मंथन
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक सेवगों की बगेची में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, समाज की जनगणना, राजनीतिक सहभागिता तथा आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेठमल शर्मा ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में जेठमल शर्मा ने कहा कि समाज के युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजेश शर्मा ने कहा कि समाज के युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में समाज की जनगणना को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को भव्य रूप देने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बनवारीलाल पांडे, दिलीप सेवग, हरीश भोजक, विकास शर्मा, चंद्र शर्मा, निलेश शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *