Bikaner Bikaner District Rajasthan

जलदाय विभाग को भेंट किया एयर कंडीशनर, जनसेवा का दिया संदेश

जलदाय विभाग को भेंट किया एयर कंडीशनर, जनसेवा का दिया संदेश
बीकानेर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा सामाजिक सरोकार सेवा योजना के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जलदाय विभाग को एक एयर कंडीशनर भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बच्छराज नाहटा ने कहा कि जलदाय विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन अपने कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में एयर कंडीशनर की सुविधा उपलब्ध होने से विशेषकर गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर वातावरण में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करने की सुविधा प्राप्त होगी। अमरचंद सोनी ने कहा कि तेरापंथी सभा, गंगाशहर धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। इस अवसर पर नवरतन बोथरा, जतनलाल संचेती, पवन छाजेड़, मोतीलाल ललवाणी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *