Bikaner Bikaner District Rajasthan

पंचदिवसीय मंगल मिलन का शुभारंभ, सुंदरकांड पाठ से गूंजा पूनरासर हनुमान मंदिर

पंचदिवसीय मंगल मिलन का शुभारंभ, सुंदरकांड पाठ से गूंजा पूनरासर हनुमान मंदिर
बीकानेर। संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर मानस परिवार की ओर से आयोजित पंचदिवसीय मंगल मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। धरणीधर खेल मैदान स्थित पूनरासर हनुमानजी मंदिर में आयोजित पहले दिन के पाठ में बड़ी संख्या में मानस प्रेमियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।
समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें नारायण पुरोहित, किशन जाजड़ा, महेन्द्र चूरा, महेन्द्र स्वामी, राजकुमारी आचार्य, मोहिनी सुथार, संतोष कुमार पुरोहित, नंदू पुरोहित, सत्यप्रकाश पारीक, श्याम पारीक, जोगेन्द्र श्रीमाली, गणेश पंवार, श्रीकांत ओझा, महावीर कोच, नमन पंवार, हरि सुथार, गोविंद गुरु, जोनी महाराज, पं. योगेश शर्मा, अनिमेष पुरोहित, बजरंग सुथार, विवेक ओझा, रमेश सुथार सहित अनेक मानस पाठियों ने भाग लिया। नरेश पुरोहित ने बताया कि पंचदिवसीय आयोजन के आगामी कार्यक्रमों में बाल रामायणी सम्मान, युवा रामायणी सम्मान, सेवा रत्न, साहित्य मानस रत्न, मानस मंडली सम्मान तथा सनातनी पोषक सम्मान सहित विभिन्न अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य रामचरितमानस के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *