Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया डेहरू माता मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया डेहरू माता मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव
बीकानेर। नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर का पाटोत्सव एवं स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं पवन पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम रामेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें शंकर पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि प्रातःकाल पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक का यजमान बनने का सौभाग्य बद्रीनारायण सूरजड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी सरला पुरोहित तथा सुनील पुरोहित एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता को प्राप्त हुआ। महाआरती के उपरांत मंदिर समिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित, कमल नारायण पुरोहित एवं देवीलाल उपाध्याय का राजेश चूरा द्वारा सम्मान किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। समारोह में पवन पुरोहित, सतीश पुरोहित, डॉ. बाल नारायण पुरोहित, गोकुल जोशी, कन्हैयालाल पुरोहित, नवनीत पुरोहित, दुर्गाशंकर आचार्य, विजय आनंद पुरोहित, भरत पुरोहित, नवल पुरोहित, रामरतन पुरोहित, सुनील पुरोहित, संजय स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *