Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाल समागम संवाद समारोह में बच्चों ने रखे सवाल, सपनों को साकार करने के गुर सीखे

बाल समागम संवाद समारोह में बच्चों ने रखे सवाल, सपनों को साकार करने के गुर सीखे
बीकानेर। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित बाल समागम संवाद समारोह में बच्चों ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए तथा शासन-प्रशासन, राजनीति और अपने भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संवाद स्थापित करना रहा। समारोह की अध्यक्षता ओमप्रकाश सारस्वत ने की। मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी तथा मुख्य वक्ता प्रणव अग्रवाल रहे। इस अवसर पर सारस्वत, जोशी एवं अग्रवाल ने बच्चों को प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भवानी सोलंकी ने भी बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। समारोह में निखिल अग्रवाल, कमलचंद पंवार, अरुणा भाटी, दीपक कुमार, शिवानी, भागवंती, रमेश चन्द्र, गीता जैन, दुर्गा रामावत सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी बात रखने और नई दिशा में सोचने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *