

पूनरासर हनुमानजी मेले में दड़िया महाराज मंडल की सेवा 16 से 18 सितम्बर तक
बीकानेर। पूनरासर हनुमानजी मेले के अवसर पर इस वर्ष भी दड़िया महाराज का मंडल कन्हैयालाल की प्याऊ पर श्रद्धालुओं की सेवा करेगा। कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि 16 से 18 सितम्बर तक मेले में आने वाले भक्तों के लिए ठंडे जल, स्नान, भोजन, पकौड़े एवं जलेबी सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद रखा जाएगा। रामप्रकाश व्यास एवं श्यामसुंदर व्यास ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है और इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना परिवार के लिए आस्था और परंपरा दोनों का विषय है।
