Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोडमदेसर में भैरवजी का वार्षिक मेला 23 से 25 सितम्बर तक, तैयारियां तेज

कोडमदेसर में भैरवजी का वार्षिक मेला 23 से 25 सितम्बर तक, तैयारियां तेज
बीकानेर। कोडमदेसर गांव में भैरवजी का वार्षिक मेला 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित होगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, पेयजल, छाया एवं रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विजय गहलोत ने बताया कि भादवा सुदी द्वादशी को भैरवजी का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती कर विधि-विधान से मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद सुदी तेरस एवं चतुर्दशी को पूरे दिन मेले का आयोजन होगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दर्शन एवं पूजा में सुगमता के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। किशन लाल गहलोत ने बताया कि भैरवजी के विशेष श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन मंदिर के पुजारी विजय, किशन लाल, भगवानाराम, पंकज, मुकेश, राजेन्द्र, कृणाल, धीरज आदि देदोजी गहलोत के वंशज गहलोत परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *