Bikaner Bikaner District Rajasthan

अवैध खनन पर सख्ती: लगातार दो दिन की कार्यवाहियां

अवैध खनन पर सख्ती: लगातार दो दिन की कार्यवाहियां
बीकानेर। राज्य सरकार अवैध खनन को लेकर बेहद गंभीर है और अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में राजस्व विभाग की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के पंचपीठ की ढाणी की रोही में अराजीराज एवं नहर के पट्टी की भूमि में खनिज मुर्रम का अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया। महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर 2160 टन खनिज मुर्रम का अवैध खनन पाया गया। अवैध खननकर्ता के रूप में त्रिलोक सिंह निवासी गोगड़ियावाली (बज्जू) का नाम सामने आया, हालांकि वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। इस प्रकरण में कुल 9 लाख 84 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गई है। कार्रवाई के दौरान बज्जू तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक श्री अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं श्री रमेश गहलोत के साथ बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध सिलिका सैंड से भरे दो वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना नाल को सुपुर्द किया गया। इन वाहनों पर कुल 3 लाख 10 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गई, जिसमें से 1 लाख 55 हजार रुपये की राशि वसूल कर ली गई है। पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रखी जाएगी और अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *