

माहेश्वरी महिला समिति का गणगौर वार्षिकोत्सव संपन्न
बीकानेर। माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर द्वारा वार्षिकोत्सव गणगौर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नृसिंह मिम्माणी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान समाज के युवक-युवतियों के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में गणगौर विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. शेफाली विजयलक्ष्मी व्यास एवं डॉ. शेफाली दाधीच ने विजेताओं का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की घोषणा की। कार्यक्रम में सत्यनारायण राठी, किशन चांडक, गौरीशंकर राठी, शशी बिहाणी, लालचंद कोठारी, नारायण दास दम्माणी, मनमोहन लोहिया, किशन सोमाणी, नारायण बिहाणी, कालू राठी, नारायण डागा, याज्ञवल्क्य दम्माणी, इंद्र कुमार चांडक, राजेश बिन्नाणी, मूलचंद राठी, रामकुमार मूंधड़ा, रविंद्र मूंधड़ा, गोपीकिशन पेड़िवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं महिला सदस्यों में प्रमुख रूप से डॉ. सुधा सोनी, सुशीला डागा, रश्मि राठी, चंद्रकांता लोहिया, लक्ष्मी दम्माणी, शीला डागा, प्रिया राठी, बेबी करनाणी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
