Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

जिला कार्य समिति सदस्यों की घोषणा
बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 91 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। इस कार्यसमिति में सांसद, विधायक, बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष व सदस्य, प्रधान, चेयरमैन, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *