Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिमालय परिवार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

हिमालय परिवार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुषमा बिस्सा ने की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास थे तथा मुख्य वक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रहे। मुख्य वक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं, बल्कि भारत का ताज है, जहां देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने हिमालय के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व विभिन्न संकटों से गुजर रहा है और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन भारत की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। कार्यक्रम में आर.के. शर्मा, नरेश अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अर्चना थानवी, मनोहर लाल वर्मा, श्याम तिवारी, राजीव मित्तल, कांता यादव, सुशीला, नीलम जोशी, मीनू सोनी, मीनू कपूर, महेश भोजक, महेश पारीक, उमेश थानवी, कन्हैया लाल, सुरेन्द्र सिंह, वीरपाल, मुराद अली, संतोष शर्मा, अनिता अग्रवाल, एस.एन. पारीक, रोहिताश्व, ओजस्वी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *