Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

डूडी की पुण्यतिथि पर 3 अक्टूबर को कांग्रेस की आमसभा, तैयारियों पर मंथन

डूडी की पुण्यतिथि पर 3 अक्टूबर को कांग्रेस की आमसभा, तैयारियों पर मंथन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायतीराज चुनाव से पूर्व आयोजित होने वाली इस आमसभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने किसान हितों एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिला महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि बैठक में विधायक सुशीला डूडी, मंगलाराम गोदारा, मकसूद अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में आमसभा को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *