Bikaner Bikaner District Rajasthan

लेखा विशेषज्ञ चूरा का नागरिक अभिनंदन


बीकानेर। लेखा विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार चूरा का मुरलीधर व्यास नगर में आयोजित समारोह में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रो. अखिल रंजन गर्ग, प्रो. सुमंत व्यास एवं बी.जी. बिस्सा बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. हरि शंकर आचार्य ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। बी.जी. बिस्सा ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सुभाष जोशी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, प्रो. एन.के. शर्मा, अरविंद सिंह शेखावत, महेश व्यास, राम मोहता, डॉ. आशीष जोशी, वीरेन्द्र किराडू, बाबूलाल छंगाणी, शिव कुमार रंगा, पवन कस्वा सहित अन्य वक्ताओं ने डॉ. चूरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *