Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में याद किया

कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में याद किया
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि अल्प समय के राजनीति के अल्प कार्यकाल में ही राजीव गांधी ने 18 वर्ष के नौजवान को मतदान का अधिकार, पंचायतीराज तथा संचार क्रांति की सौगात देकर देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाया था।
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि 1985 में राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए दलबदल विरोधी कानून पारित किया था । इस कानून के अनुसार संसद या विधानसभा का कोई भी निर्वाचित सदस्य अगले चुनाव तक विपक्षी पार्टी में शामिल नहीं हो सकता।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सांगिलाल मेघवाल, इकबाल मलवान,सुषमा बारूपाल, डॉ प्रीति मेघवाल,फरमान कोहरी,भँवर कूकणा, अमरीक सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। शहर कांग्रेस से प्रवक्ता विकास तंवर,आनन्द सिंह सोढा, सुमित कोचर, सहजाद भुट्टो, जाकिर नागौरी,मनोज चौधरी, डॉ पीके सरीन,राहुलजादू सँगत,तोलाराम सियाग,हरिप्रकाश बाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि,मुमताज़ शेख, जयदीप जावा,रामनाथ आचार्य,मुकेश जोशी,शेषकरन, गगन सेतिया, सुन्दरलाल,राजेश, नितिन चड्ढा, कमल साध,मोहम्मद आरिफ,जाकिर हुसैन, नरेन्द्र बिश्नोई,राजकुमार विश्नोई,धनसुख आचार्य,कौशल स्वामी आदि तथा देहात कांग्रेस से अम्बाराम इनखिया, मदनलाल चौहान, अजय गोदारा, प्रवीणा जगदीश मेघवाल,श्रीकृष्ण गोदारा, बृजलाल गोदारा, प्रेमप्रकाश सारण, सत्तू खां, प्रवक्ता पूनमचंद भाम्भू,सीपी तिवाड़ी(मनु),पृथ्वीराज कुकणा,नंदराम कासनिया,जगदीश सारण,नंदराम गोदारा,राजेश मलिढा,भंवरलाल जाट,चंपालाल बारूपाल, याकूब,भागीरथ सारण,लाधुराम,राजकुमार, आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *