Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण
बीकानेर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड ने बुधवार को प्रस्तावित वीआईपी विजिट के मध्यनजर पीबीएम के हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटेनशिव कार्डिक केयर यूनिट में वीआईपी विजिट से संबंधित इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया साथ ही कार्डिक इमरजेंसी , एसीसीयू 2 में दी जाने वाली चिकित्सा व्यवस्थाओ को भी देखा, इस दौरान हार्ट हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा ने कार्डिक अस्पताल में दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की आधुनिकतम चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार , संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. देवेंद्र चौधरी,एमएनडीवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर शिव शंकर, प्रोटोकॉल अधिकारी एवं ईएमडी प्रभारी डॉ. जितेंद्र आचार्य, उपाधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी सहित अन्य चिकित्सक साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *