Bikaner Bikaner District Rajasthan

पक्षियों के लिए लकड़ी से बने घर वितरित

पक्षियों के लिए लकड़ी से बने घर वितरित
बीकानेर। सुभाषपुरा में माताजी के मंदिर के पास 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ चिड़ियों के लिए लकड़ी से बने 151 घरों का वितरण किया। गर्मी से बचाने के लिए लकड़़ी के घोसलों के साथ पानी के लिए मिट्टी के कुंडों को भी सार्वजनिक स्थलों पर रखने के लिए दिए। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की जागरूक समाज सेविका श्रीमती उमादेवी सोनी (कड़ेल) पत्नी स्वर्गीय शिव रतन कड़ेल की स्मृति में वितरित इन लकड़ी के घोंसलें व मिट्टी के पालसियों को विभिन्न स्थानों के मंदिरों, श्मशान गृहों, सार्वजनिक पार्कों व कई लोगों ने अपने घरों के आगे लगाएं है। यशवर्द्धन सोनी ने बताया कि वितरण में विष्णु कुमार, नारायण व कैलाश, दौलतराम, गणेशराम के साथ बच्चों गौरी शंकर, लक्ष्य, राघव, तन्मय, आशीष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *