Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

कांग्रेस नेताओं से कथित दुर्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं से कथित दुर्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार, बल प्रयोग एवं लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई धर्मशाला से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद केंद्र सरकार की नीतियों एवं विपक्षी नेताओं के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गोविंदराम मेघवाल, बिशनाराम सियाग, नगर निगम महापौर अनिल कल्ला, यशपाल गहलोत, प्रहलाद सिंह मार्शल सहित कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए विपक्षी नेताओं के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *