Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री सीज

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री सीज
बीकानेर। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत गुरुवार को लूणकरणसर तहसील में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूनीकरण एवं सीजर की कार्रवाई की। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लूणकरणसर क्षेत्र में दो फर्मों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। यह कार्रवाई मैसर्स श्री मोती मिर्च मसाला उद्योग एवं मैसर्स नारायण मावा भंडार पर की गई। कार्रवाई के दौरान धनिया, मिर्च एवं हल्दी पाउडर, रसगुल्ले तथा चीनी के कुल पांच नमूने लिए गए। साथ ही करीब 10 क्विंटल खाद्य सामग्री, जिसमें मिर्च पाउडर, रसगुल्ले एवं चीनी शामिल हैं, सीज की गई। इस दौरान दूषित एवं पुरानी करीब 90 किलोग्राम चाशनी, मीठा मावा एवं दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। डॉ. साध ने बताया कि लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश गोदारा द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *