

प्रतिभा भुगड़ी व ज्योति नाहटा का अभिनंदन
बीकानेर । जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधिश्रीजी के सान्निध्य में 8 दिन मौन सहित 11 दिन की करने वाली श्रीमती प्रतिभा पत्नी पत्नी विक्रम भुगड़ी,(मंत्री खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर इकाई) ज्योति पत्नी अंकित नाहटा का अभिनंदन किया गया। श्राविकाओं का शिविर हुआ तथा रविवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बालक-बालिकाओं का शिविर आयोजित किया जाएगा। खरतरगच्छ युवा परिषद के उपाध्यक्ष कमल सेठिया व सदस्य अभिषेक डागा ने बताया कि तपस्वियों का अभिनंदन भावना बैद, हुलासी देवी पूगलिया, पुष्पा देवी बोथरा तथा खरतरगच्छ महिला परिषद की सदस्याओं आदि ने किया। तपस्वी के अभिनंदन के समय ’’ केसरिया-केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया’’ आदि भक्ति गीत गाए गए तथा तपस्या की अनुमोदना जयकारों से की गई। गणिवर्य, मुनिवृंद व साध्वी वृंद के सम्मान में विजय डागा ने भी गीत प्रस्तुत किया।
