Bikaner Bikaner District Rajasthan

फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित कार्यशाला आयोजित

फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ हरि शंकर आचार्य ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप और युवा कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। युवा इन योजनाओं की जानकारी लें और इनका लाभ उठाएं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मुक्ति संस्था के सचिव राजेंद्र जोशी ने कहा कि आज के दौर में अवसरों की कमी नहीं है। सही रास्ते पर चलकर इन्हें हासिल करना बड़ी चुनौती है। युवा

अपने लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन करें और लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आज आपको बैंक भी लोन देने के लिए तैयार है, लेकिन उसका सही उपयोग कैसे किया जाए यह सीखना जरूरी है।महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रतिनिधि के तौर पर सरिता गोदारा और कविता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने शिक्षण के साथ कौशल की प्रवीणता पर बल दिया। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल संस्थान के कार्यक्रम संयोजक मनोहर सिंह भाटी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित और प्रसन्नता पारीक ने किया। इस दौरान राकेश कसवां, महेंद्र सिंह, निशांत, राजेंद्र पुरोहित और छोटू राम सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *