Bikaner Bikaner District Rajasthan

नाल बड़ी गांव के गणेश मंदिर में जाप

नाल बड़ी गांव के गणेश मंदिर में जाप
बीकानेर। नाल बड़ी गांव के धनदा गणेश मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ श्रृंगार, अभिषेक, पूजन तथा जाप किया गया। अनंत चतुर्दशी तक नियमित गणेश भगवान की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार, मंत्र जाप व पूजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी राजेन्द्र भोजक ने बताया कि रिद्धि सिद्धि सहित बाई सूंड के भगवान गणेश की पूजा व दर्शन करने के लिए गणेश महोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए नियमित नाल व आस पास के गांवों तथा बीकानेर शहर के कोडमदेसर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु दर्शन वंदन के लिए पहुंच रहे हे। मंदिर में गणेश महोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *