

वर्ल्ड म्यूजिक डे पर होगा कम्युनिटी म्यूजिक जैमिंग सेशन
बीकानेर। मलंग फोक फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर 21 जून को गंगाशहर स्थित सेंटर फॉर लाइफ में एक विशेष कम्युनिटी म्यूजिक जैमिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। मलंग फोक फाउंडेशन के गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बीकानेर के उभरते कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं रचनात्मक युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे संगीत के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ सकें, सीख सकें और अपने अनुभव साझा कर सकें।
