डॉ. शर्मा का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया सम्मान
डॉ. शर्मा का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया सम्मान बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में नवस्थापित राजस्थानी अध्ययन केंद्र के संस्थापक निदेशक के रूप में डॉ. मेघना शर्मा को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर राजस्थानी मोट्यार परिषद की ओर से डॉ. मेघना शर्मा का शॉल, साफा, दुपट्टा एवं पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
