

बाल के लाल मित्र मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने पर व्यास का सम्मान
बीकानेर। बाल के लाल मित्र मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था की ओर से सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास का सम्मान किया गया। इस दौरान व्यास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। योगेश आचार्य ने बताया कि दिनेश कुमार व्यास के नेतृत्व में युवाओं को सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़ने को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाजसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर मोहन पुरोहित, किशन पुरोहित, कृष्णा व्यास, प्रेम रतन पुरोहित सहित विप्र समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
