Bikaner Bikaner District Rajasthan

लहरिया की रंगत में सजेगा बीकानेर, 23 अगस्त को होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान प्रतियोगिता

लहरिया की रंगत में सजेगा बीकानेर, 23 अगस्त को होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान प्रतियोगिता
बीकानेर। रंगत फाउंडेशन की ओर से राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति और लहरिया की रंगत को समर्पित लहरिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आगामी 23 अगस्त को जिला उद्योग संघ परिसर में ‘मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी युवतियां एवं महिलाएं भाग ले सकेंगी। रंगत फाउंडेशन के रोशन बाफना ने बताया कि लहरिया राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फाउंडेशन द्वारा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में लहरिया उत्सव का आयोजन कर पारंपरिक परिधान और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान’ प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल, कल्चरल आइकन एवं मोटिवेटर गरिमा विजय हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए द्वारका प्रसाद पचीसिया, सोहन लाल बैद, पुखराज चोपड़ा, हंसराज डागा, लक्ष्मण रामावत, श्यामसुंदर सोनी एवं मोहन सुराणा सहित अनेक गणमान्यजन मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और लहरिया की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *