Bikaner Bikaner District Rajasthan

बसपा प्रत्याशी सारस्वत ने भाजपा प्रत्याशी पारीक को दिया समर्थन

बसपा प्रत्याशी सारस्वत ने भाजपा प्रत्याशी पारीक को दिया समर्थन
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 73 में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिला है। बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। रविन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने समर्थन के लिए रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *