Bikaner Bikaner District Rajasthan

गट्टाणी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम

गट्टाणी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम
बीकानेर। माहेश्वरी सभा की ओर से गुरुवार को स्व. श्री सोहनलाल गट्टाणी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री मुरली मनोहर गौशाला में गौ-प्रसादी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से हरिनाम संकीर्तन किया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा गौसेवा में सहभागी बनकर स्व. गट्टाणी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सुनील सारड़ा ने बताया कि गट्टाणी की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को जीवन-मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है। शशि बिहाणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश करनानी एवं महेंद्र गट्टाणी द्वारा गौशाला परिसर में दो लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में परोपकार, पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *