Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीएसएफ जवानों ने रामामृतम् ध्यान सत्र में किया आत्मिक शांति का अनुभव

बीएसएफ जवानों ने रामामृतम् ध्यान सत्र में किया आत्मिक शांति का अनुभव
बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में रामामृतम् ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 175 जवानों ने भाग लेकर आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। यह ध्यान सत्र अजय लूथरा की अनुमति से आयोजित किया गया तथा महेंद्र सिंह और शिव नारायण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अलका डागा एवं उनकी टीम ने किया। टीम में गौरी शंकर सोनी, खुशी, शिवानी, दीपक और माधव शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती प्रियंका बैद का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि रामामृतम् एक आत्म-अनुभूति आधारित ध्यान पद्धति है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम कर आंतरिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करना है। ध्यान सत्र के दौरान जवानों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई और इसे तनावमुक्त जीवन की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *