

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
बीकानेर। देशनोक में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण शिविर” के दूसरे एवं समापन दिवस पर विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता मातृ शक्ति द्वारा की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुमित गोदारा एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। वहीं सुमित गोदारा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है और उसी के परिश्रम से पार्टी को मजबूती मिलती है। श्याम पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर बलवीर बिश्नोई, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, रामगोपाल सुथार, जालमसिंह भाटी, भवानी पाईवाल, दिलीप सिंह, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कुकणा, चंपालाल गेधर, कोजूराम सारस्वत, महावीर चारण, पूजा मोहता, कुसुम सारस्वत एवं संजना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
