

मुक्ताप्रसाद सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की चर्चा
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध से विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान कौशल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। डॉ. पुखराज साध ने बैठक में दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्रहित में सकारात्मक सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्रवण वर्मा एवं रितेश सिन्हा भी उपस्थित रहे।
