Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

केंद्रीय विद्यालय नाल का बास्केटबॉल में दबदबा, चारों वर्गों में जीता खिताब

केंद्रीय विद्यालय नाल का बास्केटबॉल में दबदबा, चारों वर्गों में जीता खिताब
बीकानेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, वायुसेना स्थल नाल के खिलाड़ियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल के चारों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजीव चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार की गई टीमों ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2, जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 बालिका वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल उत्तरलाई को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग में टीम ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2, जयपुर को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने केंद्रीय विद्यालय नं. 6, जयपुर को हराया, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय जालौर को पराजित कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। चारों वर्गों में खिताब जीतकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल पर अपना एकछत्र दबदबा कायम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *