

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भादू की जीत
बीकानेर। नोखा जिला परिषद के वार्ड नंबर 8 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आयुष भादू 1945 वोट से विजयी हुए। कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य के निधन के बाद यह वार्ड रिक्त हुआ था। कांग्रेस यह वार्ड 1600 वोट से जीती हुई थी । यह वार्ड नोखा विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसमें भाजपा प्रत्याशी आयुष भादू को 6537 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी सम्पत भादू को 4592 वोट व आरएलपी प्रत्याशी पार्वती को 2288 वोट प्राप्त हुए। नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई लगातार इस वार्ड में सक्रिय थे। आयुष भादू का नोखा पहुंचने पर बिहारीलाल बिश्नोई के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बिश्नोई ने जीतने के बाद आयुष भादू का मुंह मीठा करवाकर जीतने की बधाई दी । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गंगाराम पांडिया, मण्डल अध्यक्ष करणाराम कुम्हार, मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह, मण्डल अध्यक्ष मस्तानाराम पुनिया, मनोहर भादू, रामलाल खुड़िया, भागचंद करीर, नरेन्द्र चौहान, जयप्रकाश भादू, पुखराज सोनी, गंगाबिशन करीर, रिछपाल, सुभाष, प्रिंस शर्मा, सुनिल सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
