Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कांग्रेस कमेटी का किसानों को समर्थन

जिला कांग्रेस कमेटी का किसानों को समर्थन
बीकानेर। सिंचाई पानी की माँग को लेकर सम्पूर्ण सम्भाग में आन्दोलनरत किसानों का कांग्रेस पार्टी सभी जगह समर्थन कर रही है। स्थानीय नेता प्रत्येक जगह किसानों के साथ खड़े हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भँवर कुकणा के नेतृत्व में किसानों ने बीकानेर के जामसर में श्रीगंगानगर नेशनल हाइवे सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बिशनाराम सियाग ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के प्रति असंवेदनशील रही है। पिछले काफी वर्षों से हम देख रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में आते ही फसल उगाई या फसल पकाई के समय ही सिंचाई पानी बन्द किया जाता है,जिससे फसल बर्बाद हो जाती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।एमएसपी मूल्य पर खरीद में बड़े पैमाने पर र्भ्ष्टाचार के विरुद्ध हमने आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किये गये।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन में पूनमचंद भाम्भू,श्रीकृष्ण गोदारा, सांवरलाल भादू, गिरधारी,जेठाराम लाखुसर,फरमान कोहरी,राजेश गोदारा,अरुण थोरी,अख्तर शाह,अब्दुल सतार,लक्की खान आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *